Move to Jagran APP

हंगरी ने बंद किया रेलवे स्टेशन, प्रवासियों ने जताया विरोध

यूरोप में प्रवासियों का आगमन समस्या बन गया है। हंगरी में मंगलवार को एक रेलवे स्टेशन को बंद कर प्रवासियों को जर्मनी और आस्ट्रिया जाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में प्रवासियों ने प्रदर्शन किया।

By Test1 Test1Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 06:59 PM (IST)
हंगरी ने बंद किया रेलवे स्टेशन, प्रवासियों ने जताया विरोध

बुडापेस्ट। यूरोप में प्रवासियों का आगमन समस्या बन गया है। हंगरी में मंगलवार को एक रेलवे स्टेशन को बंद कर प्रवासियों को जर्मनी और आस्ट्रिया जाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में प्रवासियों ने प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

हंगरी के अधिकारियों ने बुडापेस्ट के ईस्टर्न रेलवे टर्मिनस को बंद कर दिया। करीब पांच सौ प्रवासी विएना जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में थे, तभी स्टेशन बंद करने की घोषणा की गई। फिर इसे खोला तो प्रवासियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इस पर करीब एक हजार लोग स्टेशन के बाहर टिकट हाथ में लेकर नारे लगाने लगे।

हंगरी स्थल मार्ग से मध्य पूर्व से जुड़ा है। केवल अगस्त में ही सीरिया, इराक और अफगानिस्तान से 50 हजार प्रवासी हंगरी पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर ने पश्चिमी यूरोप के देशों विशेषकर जर्मनी जाने की मांग की। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रवासी यूरोप के दक्षिणी और पूर्वी किनारे वाले देशों में पहुंचते हैं। इसके बाद वे यूरोप के उत्तर और पश्चिम के उदार देशों में शरण के लिए चले जाते हैं।

प्रवासियों की जानकारी जुटा रही पुलिस

प्रवासियों को लेकर अमेरिका में राजनीति गरमाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.