ईमेल विवाद से हिलेरी क्लिंटन ने पल्ला झाड़ा
गोपनीय सूचनाओं को निजी ईमेल अकाउंट से भेजने के आरोपों को पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए उन्होंने कभी भी निजी अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया।
आयोवा। गोपनीय सूचनाओं को निजी ईमेल अकाउंट से भेजने के आरोपों को पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए उन्होंने कभी भी निजी अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया।
हिलेरी सत्तारूढ़ डेमोक्रेट पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में सबसे आगे चल रही हैं। खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक की जांच में निजी ईमेल के जरिए चार गोपनीय सूचनाओं को भेजने की बात सामने आई है।
उन्होंने इसकी जांच करने की भी मांग की है। इन आरोपों से हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान को झटका लग सकता है। आयोवा में हिलेरी ने कहा, 'मैंने गोपनीय सूचनाएं न तो किसी को भेजीं और न ही हासिल कीं।' विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी भी ईमेल विवाद को मुद्दा बनाने में जुटी हुई है।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस महानिरीक्षक चार्ल्स मैक्कलो ने संसद सदस्यों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि तकरीबन तीस हजार ईमेल में से 40 को जांच के लिए नमूने के तौर पर लिया गया था।