Move to Jagran APP

द. सूडान में शरणार्थी शिविर पर हमला, दो भारतीय सैनिक घायल

संयुक्त राष्ट्र। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के एक ठिकाने पर सशस्त्र लोगों की भीड़ ने हमला किया। इस हमले में दो भारतीय शांति सैनिक घायल हुए हैं। यह हमला युद्ध से तबाह हुए बोर शहर में एक नागरिक शरणार्थी शिविर पर किया गया। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान में कहा कि जोंगलेई प्रांत की राजधानी बोर में स्थित शरणाथ्

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 04:25 PM (IST)
द. सूडान में शरणार्थी शिविर पर हमला, दो भारतीय सैनिक घायल

संयुक्त राष्ट्र। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के एक ठिकाने पर सशस्त्र लोगों की भीड़ ने हमला किया। इस हमले में दो भारतीय शांति सैनिक घायल हुए हैं। यह हमला युद्ध से तबाह हुए बोर शहर में एक नागरिक शरणार्थी शिविर पर किया गया।

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक बयान में कहा कि जोंगलेई प्रांत की राजधानी बोर में स्थित शरणार्थी शिविर पर गुरुवार को धावा बोला गया। उस समय वहां करीब पांच हजार युद्ध प्रभावित लोगों ने आश्रय ले रखा था जिनकी भारतीय शांति सैनिक रक्षा कर रहे थे। मिशन ने कहा कि डिंका जनजातीय समूह के सशस्त्र सदस्यों ने शरण लिए लोगों पर फायरिंग की। उनका मुकाबला करने में दो भारतीय सैनिक घायल हो गए जबकि दर्जनों शरणार्थी भी घायल हुए हैं। खबर है कि कम से कम 15 हमलावर मारे गए हैं और 40 नागरिक हताहत हुए हैं।

इस घटना की संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख बान की मून ने कड़े शब्दों में निंदा की है जबकि भारतीय पक्ष ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संकटग्रस्त देश में बढ़ते संकट का राजनीतिक समाधान निकालने को कहा है। उल्लेखनीय है कि मध्य अफ्रीका के इस नए देश में पिछले साल अप्रैल में हुए हमले में भारत के पांच सैनिक शहीद हो गए थे जबकि दिसंबर में दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी गई थी।

पढ़े : दक्षिण सूडान में जिंदगी बांट रहे भारतीय डॉक्टर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.