Move to Jagran APP

पैलेट गन की 100 गोलियां झेलने के बाद भी जिंदा है यह मासूम

चार घंटे चली सर्जरी के बाद भी सौ से ज्यादा छर्रे मासूम के शरीर में हैं। हार्ट और लिवर को भी नुकसान पहुंचा है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 03:46 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 10:30 AM (IST)
पैलेट गन की 100 गोलियां झेलने के बाद भी जिंदा है यह मासूम

बीजिंग। चीन में एक खौफनाक घटनाक्रम सामने आया है। चार साल की मासूम पर पैलेट गन से सौ से अधिक गोरियां चलाई गईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से वह जिंदा और अस्पताल में इलाज जारी है।

loksabha election banner

खास बात यह रही कि ये गोलियां उसके साथ खेल रहे आठ साल के लड़के ने चलाई। जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम, हुनान प्रांत के हेंगयांग गांव का है।

बीती नौ अगस्त को जियोजीमी पर इस लड़के ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर घायल कर उसे गंभीर घायल कर दिया। लड़का को मकान के दूसरे तल पर जाने से रोकने की कोशिश कर रहा था।

लड़की के पिता चांग यी के मुताबिक, लड़का दूसरे बच्चों को डराकर भगाने की कोशिश था और इसके लिए वह पैलेट गन ले आया। उनकी बेटी को गोलियां लगीं क्योंकि वह बच्चों के समूह में सबसे आगे खड़ी थी।

चार घंटे चली सर्जरी के बाद भी सौ से ज्यादा छर्रे मासूम के शरीर में हैं। हार्ट और लिवर को भी नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों को अब यह आशंका जता रही है कि एक और ऑपरेशन करने पर लड़की के अन्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

गुंडों ने चुरा लिए फीस के पैसे, हार्ट अटैक से हो गई छात्रा की मौत

हिजाब पहनी भारतीय मूल की दो बहनों को आईएस समर्थक समझ प्लेन से उतारा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.