Move to Jagran APP

पैंसठ वर्षीय महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

जर्मनी की एक 65 वर्षीया महिला ने शनिवार सवेरे एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। महिला के पहले से ही 13 बच्चे हैं। यूक्रेन में कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया के बाद इस बार जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़के हैं और एक लड़की है। जर्मन टीवी चैनल आरटीएल

By Kamal VermaEdited By: Published: Sat, 23 May 2015 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 09:04 PM (IST)
पैंसठ वर्षीय महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

बर्लिन। जर्मनी की एक 65 वर्षीया महिला ने शनिवार सवेरे एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। महिला के पहले से ही 13 बच्चे हैं। यूक्रेन में कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया के बाद इस बार जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़के हैं और एक लड़की है। जर्मन टीवी चैनल आरटीएल ने दावा किया है कि वह दुनिया में चार बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली सबसे बुजुर्ग मां हो गई हैं।

loksabha election banner

टीवी चैनल के अनुसार बर्लिन के एक अस्पताल में समय से पहले ही चारों बच्चों का जन्म हुआ। सभी के जीवित बचने की बेहतर संभावना है। सभी बच्चों का जन्म 26 सप्ताह यानी करीब छह महीने में ही हुआ है।

बच्चों को जन्म देने वाली मां अन्नेग्रेट रौनिग्क बर्लिन की रहने वाली हैं। अन्नेग्रेट अंग्रेजी और रूसी भाषा की शिक्षिका हैं और रिटायरमेंट के करीब हैं। अप्रैल महीने में वह सुर्खियों में आई थीं। जर्मन प्रेस ने पहली बार कृत्रिम गर्भाधान के कारण चार बच्चों के जन्म लेने की संभावना जताई थी। उस समय अन्नेग्रेट ने बताया था कि उनकी सबसे बड़ी लड़की चाहती है कि उसका कोई छोटा भाई या बहन हो। बड़ी लड़की उनकी नौवीं संतान है और 44 वर्षो की है। बड़ी बेटी ने बताया कि चार बच्चों के जन्म लेने की जानकारी लीक होने से उन्हें धक्का लगा था।

नाजियों पर जीत का रूस ने मनाया जश्न, लाल चौक पर भव्य परेड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.