लड़का बनकर लड़की से किया 10 बार सेक्स, हुई आठ साल की सजा
यहां रहने वाली एक लड़की ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लड़के के नाम से अकाउंट बनाकर एक लड़की के साथ सेक्स किया। इसके बाद अदालत में सुनवाई के बाद युवती को आठ साल की सजा सुनाई गई है।
लंदन। यहां रहने वाली एक लड़की ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लड़के के नाम से अकाउंट बनाकर एक लड़की के साथ सेक्स किया। इसके बाद अदालत में सुनवाई के बाद युवती को आठ साल की सजा सुनाई गई है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, 25 वर्षीय न्यूलैंड नामक युवती ने फेसबुक पर लड़के के नाम से अकाउंट बनाते हुए एक युवती को रिक्वेस्ट भेजी। कुछ ही दिनों के भीतर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और युवती सेक्स करे के लिए राजी हो गई।
न्यूलैंड के साथ युवती ने तकरीबन दस बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया, 'न्यूलैंड से जितनी भी बार मैं मिलती वह लड़के की तरह बनकर आती थी। हम दोनों के बीच दस बार सेक्स हुआ।'
अदालत में सुनवाई के दौरान युवती ने कहा कि जब उसे न्यूलैंड के बारे में सच्चाई का पता चला तो वह काफी घबरा गई। काफी दिनों तक साथ रहने के बाद युवती को आभास हुआ कि न्यूलैंड सेक्स टॉय की मदद से उसके साथ सेक्स करती थी।
इस पूरे मामले पर फैसला सुनाते हुए स्थानीय अदालत ने न्यूलैंड को आठ साल की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी न्यूलैंड ने कई बार इसी तरह लड़के का फेक अकाउंट बनाकर युवतियों के साथ यौन संबंध बना चुकी है।