सिंगापुर में दिखाया जा रहा भारत का इतिहास
सिंगापुर में भारत के इतिहास को दर्शाने वाले एग्जीबिशन की शुरुआत की गयी है।
सिंगापुर (प्रेट्र)। सिंगापुर में भारत के 200 साल पुराने इतिहास को दर्शाने वाली एक एग्जीबिशन लगायी गयी है। इसमें पशु व्यापारियों, धोबियों और ईंट बनाने वालों को दिखाया गया है। व्यापार व उद्योग मंत्री एस इस्वरन ने शुक्रवार को यहां इंडियन हेरिटेज सेंटर में ‘लिट्ल इंडिया’ नाम से एग्जीबिशन लांच किया।
इस एग्जीबिशन में साउथ एशियाई शरणार्थियों के जीने का ढंग दर्शाया गया है। यहां 100 से ज्यादा नए कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है जिसमें हिंदू मंदिरों, मस्जिदों को भी शामिल किया गया है साथ ही इसमें 1890 की सदियों पुरानी तस्वीरें हैं।
हेरिटेज संस्थान की डायरेक्टर, ट्रूडी लोह ने कहा,’भारत एक ऐसी जगह है जिसका इतिहास काफी गहरा है, काफी बदलावों के बाद भी सिंगापुर के लिए अभी भी वह ध्यान का केंद्र है।‘