Move to Jagran APP

पॉकेटमारों से त्रस्त कर्मियों ने एफिल टॉवर किया बंद

पेरिस का मशहूर एफिल टॉवर शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहा। इस स्मारक के आसपास पाकेटमार गिरोहों की बढ़ती संख्या के विरोध कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया। बाद में कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।

By Sachin kEdited By: Published: Sat, 23 May 2015 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 06:15 AM (IST)

पेरिस। पेरिस का मशहूर एफिल टॉवर शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहा। इस स्मारक के आसपास पाकेटमार गिरोहों की बढ़ती संख्या के विरोध कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया। बाद में कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।

loksabha election banner

पर्यटकों से हमेशा भरे रहने वाले एफिल टॉवर का इस तरह बंद होना वर्ष 2013 में लाउरे संग्रहालय की हड़ताल की याद भी दिलाता है। तब भी कर्मचारियों ने अक्सर ङ्क्षहसक हो जाने वाले पॉकेटमारों के विरोध में हड़ताल कर दी थी।

126 वर्ष पुराने टॉवर के कर्मचारियों ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ये कदम पॉकेटमारों की बढ़ती संख्या के साथ उनकी धमकियों व हमलों के विरोध में उठाया है।

हड़ताल कर रहे एक कर्मचारी ने कहा कि ये पॉकेटमार चार-पांच के गिरोह में रहते हैं, कई बार तो संख्या तीस तक भी पहुंच जाती है। कई बार वो आपस में ही लड़ते हैं। एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि पीछा करने या रोके जाने पर ये पॉकेटमार धमकियां देते हैं। बयान में कर्मचारियों ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रबंधन सुनिश्चित करे कि इसे रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।

हालांकि इसके कुछ घंटे बाद प्रबंधन द्वारा भरोसा दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट आए। हर साल करीब 70 लाख लोग एफिल टॉवर को देखने आते हैं।
पढ़ेंः एफिल टावर के आगे प्रदर्शन

एफिल टावर की बुझा दी बत्तियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.