Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धमाके के कारण भूमध्यसागर में गिरा था इजिप्‍ट एयर का विमान

इजिप्‍ट एयर के विमान के दुर्घाटनाग्रस्‍त होने के पीछे बड़ा धमाका था। इस बात का पता मानव अंगों की जांच के दौरान चला है। हालांकि जांच के अब तक विस्‍फोटक के कोई अंश नहीं मिलेे हैं।

By Kamal VermaEdited By: Updated: Tue, 24 May 2016 09:53 PM (IST)
Hero Image

काइरो (एपी)। धमाके के कारण इजिप्टएयर का विमान एयरबस ए320 भूमध्यसागर में गिरा था। मानव अंगों की जांच से यह पता चला है। हालांकि जांच में अब तक विस्फोटक के कोई अंश नहीं मिले हैं। मिस्र के एक फोरेंसिक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह अधिकारी हादसे की जांच कर रहे दल का सदस्य है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच से इस बात के संकेत मिले हैं कि धमाका होने के कारण ही विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था। उन्होंने बताया कि अब तक बरामद 80 मानव अंगों का व्यक्तिगत तौर पर पर निरीक्षण करने के बाद वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। इन अंगों में शरीर का कोई पूरा हिस्सा नहीं है। मसलन हाथ, पैर या सिर।

अधिकारी ने बताया कि जांच में विस्फोटक का कोई अंश नहीं मिलने के कारण यह बताना मुमकिन नहीं है कि धमाका कैसे हुआ। हालांकि उनका मानना है कि तकनीकी खराबी की बजाय आतंकी हमले से धमाका होने की ज्यादा आशंका है। मिस्र के अधिकारी और विमान विशेषज्ञ इस तरह की आशंका पहले ही जता चुके हैं। फ्रांस के जांचकर्ताओं ने पिछले दिनों बताया था कि रडार से संपर्क टूटने से चंद मिनट पहले विमान में धुआं उठा था।

इजिप्ट विमान ने क्रैश होने से पहले भेजा था 'Smoke on Board' का मैसेज

गौरतलब है कि 66 लोगों के साथ यह विमान बीते गुरुवार को भूमध्यसागर में गिरा था। इसके अगले दिन मिस्र की सेना ने एलेक्जेंड्रिया से 290 किमी उत्तर में मानव अंग, यात्रियों के कुछ समान और विमान के कुछ टुकड़े बरामद किए थे। लेकिन, ब्लैक बॉक्स और शवों को बरामद करने में अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। तलाशी अभियान में ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, ग्रीस, तुर्की, साइप्रस भी मिस्र सेना की मदद कर रहे हैं।