हैक ईमेल बताते हैं सैंडर्स के प्रति डेमोक्रेटिक पाटी की शत्रुता
विकिलीक्स ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के पदाधिकारियों के करीब 19,000 ईमेल लीक हुए हैं
वाशिंगटन, एपी। विकिलीक्स ने डेमोक्रेटिक पार्टी के आंतरिक मतभेद को उजागर किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अगले सप्ताह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में हिलेरी क्लिंटन के नामांकन से पहले पार्टी के पदाधिकारियों के करीब 19,000 ईमेल लीक हुए हैं। इनमें डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएनसी) और हिलेरी के पूर्व प्रतिद्वंद्वी सीनेटर बर्नी सैंडर्स के बीच विभाजन साफ दिखता है।
विकिलीक्स ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में कई ईमेल पोस्ट किए हैं। इनमें डीएनसी पदाधिकारियों द्वारा सैंडर्स और उनके समर्थकों का उपहास किया गया है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि विकिलीक्स को ये निजी ईमेल किसने उपलब्ध कराए। जिनको इस लीक का पता था, उन्होंने पिछले महीने कहा था कि रूसी हैकरों ने डीएनसी के कंप्यूटर सिस्टम को हैक किया था।
पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया
पढ़ें- राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी को मिला ओबामा का साथ, कहा- सबसे योग्य क्लिंटन