भारत- अमेरिका रक्षा समझौता 10 साल बढ़ा
उन्होंने आर्थिक सहयोग, आतंकवाद से मुकाबला करने में मदद समेत तमाम क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई।
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ यहां व्हाइट हाउस में दो घंटे से ज्यादा चली ऐतिहासिक शिखर वार्ता के साथ दोनों देशों की बीच संबंधों के नए युग का सूत्रपात हुआ।
शिखर वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी और ओबामा मीडिया के सामने आए और अलग-अलग बयान दिए। इसमें उन्होंने आर्थिक सहयोग, आतंकवाद से मुकाबला करने में मदद समेत तमाम क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई।
दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते की अवधि 10 वर्ष बढा दी गई है।
तीन स्मार्ट सिटी बनाने में मदद
अमेरिका इलाहाबाद, अजमेर और विशाखापत्तनम में स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करेगा। आर्थिक सहयोग के लिए दोनों देश पॉलिसी बदलेंगे। पर्यावरण दोनों देशों की प्राथमिकता है।
व्हाइट हाउस में दो घंटे से ज्यादा हुई गहन मंत्रणा -
- भारत के ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अमेरिका सहयोग करेगा-आतंकवाद से मुकाबला करने में भी मिलेगी मदद
- इबोला संकट से निपटने के लिए भारत एक करोड़ बीस लाख डॉलर देगा
- आतंकवाद को रोकने और खुफिया सहयोग बढ़ाने पर सहमति -इस्लामिक स्टेट, आतंकवाद, पर्यावरण और - डब्ल्यूटीओ पर खुलकर चर्चा