अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 13 साल में न्यूनतम स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को कच्चे तेल का भाव पिछले 13 साल के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
By Lalit RaiEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 01:33 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 06:22 AM (IST)
लंदन। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को कच्चे तेल का भाव पिछले 13 साल के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट का भाव मार्च महीने के लिए 26.32 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। बुधवार को ये भाव 26.68 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं अप्रैल महीने के लिए ये भाव 67 सेंट गिरकर 30.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। विशेषज्ञों के मुताबिक जरूरत से ज्यादा कच्चे तेल की सप्लाई की वजह से कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें