हिलेरी को ट्रंप पर दोहरे अंकों की बढ़त
पीआरआरआइ/द अटलांटिक द्वारा जारी सर्वेक्षण के अनुसार, क्लिंटन (49 प्रतिशत) ने ट्रंप (38 प्रतिशत) के खिलाफ बढ़त 11 फीसद कर ली है।
वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर दोहरे अंकों की बढ़त बना ली है। पीआरआरआइ/द अटलांटिक द्वारा जारी सर्वेक्षण के अनुसार, क्लिंटन (49 प्रतिशत) ने ट्रंप (38 प्रतिशत) के खिलाफ बढ़त 11 फीसद कर ली है। इन्हीं द्वारा दो सप्ताह पहले कराए गए सर्वेक्षण में राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों ने 43-43 फीसद अंक प्राप्त किए थे।
सर्वेक्षण कहता है कि क्लिंटन (68) ने अब प्रभावशाली बढ़त पाई है। ट्रंप का 2005 का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद यह सर्वेक्षण किया गया था। हालांकि ट्रंप ने महिलाओं के प्रति की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। अपने पक्ष में उन्होंने दलील भी दी कि यह एक लॉकर रूम में हुई बातचीत थी।
CD कांड से बौखलाए ट्रंप ने बिल क्लिंटन को बताया महिलाओं का शिकारी
द वॉल स्ट्रीट जर्नल और एनबीसी न्यूज द्वारा कराए गए एक अन्य सर्वेक्षण में भी क्लिंटन 11 फीसद के अंतर से ट्रंप से आगे हैं। रीलक्लीयरपॉलिटिक्स के अनुसार, प्रमुख राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में क्लिंटन की ट्रंप पर बढ़त औसतन 6.5 प्रतिशत अधिक है। क्लिंटन की इस बढ़त का कारण मुख्य रूप से महिलाओं पर ट्रंप की भद्दी टिप्पणियां हैं।
दूसरी डिबेट के बाद हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त बरकरार, 57 फीसद लोगों ने किया समर्थन