चीन में बना दुनिया का पहला 'स्पोकलेस' झूला, वाई-फाई और टीवी की भी सुविधा
'बाइलांग रिवर ब्रिज फेरिस व्हील' में 36 कार्ट लगे हैं जिसमें वाई-फाई व टीवी की भी सुविधा है।
बीजिंग, एजेंसी। पूर्वी चीन के शानडोंग प्रांत में एक अलग डिजाइन का फेरिस व्हील (गोलाकार झूला) बनकर तैयार हो गया है। यह दुनिया का पहला ऐसा झूला है जिसके बीचो-बीच रॉड आदि का कोई सपोर्ट नहीं लगा है, सिर्फ ग्रिड का इस्तेमाल किया गया है।
आमतौर पर ऐसे झूलों में सपोर्ट के लिए रॉड आदि लगाए जाते हैं। यह झूला 1,771 फीट लंबी बाइलांग नदी पर एक ब्रिज के सहारे बनाया गया है। जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
'बाइलांग रिवर ब्रिज फेरिस व्हील' में 36 कार्ट लगे हैं जिसमें वाई-फाई व टीवी की भी सुविधा है। प्रत्येक कार्ट में 10 लोग बैठ सकेंगे। यह झूला 28 मिनट में एक चक्कर पूरा करेगा जिससे यात्री कार्ट से दिखने वाले नजारों को कैमरे में कैद कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: बड़ी ताकत बनने की भारत की लालसा चीन के लिए चुनौती