भारत को घेरने की रणनीति बना रहा है चीन
भारत अपनी सैन्य क्षमताओं तो मजबूत करने के लिए एक तरफ जहां सीमा पर किसी भी तरह के संयुक्त निर्माण से बचता रहा है, वहीं चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर रहा है।
नई दिल्ली । भारत अपनी सैन्य क्षमताओं तो मजबूत करने के लिए एक तरफ जहां सीमा पर किसी भी तरह के संयुक्त निर्माण से बचता रहा है, वहीं चीन लगातार अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर रहा है। गुरुवार को चीन ने अपनी सेना को और मजबूत बनाने के लिए 23 लाख सैनिकों को भर्ती के साथ अपनी ताकत को और बढ़ाने का एलान किया। इस तरह चीन भारतीय सेना के मुकाबले दोगुनी सैन्य क्षमता हासिल कर लेगा।
राष्ट्रपति शि जिनपिंग के मुताबिक चीन 2020 तक अपनी सेनाओं का एक नया रुप देना चाहता है। वर्तमान में चीन सात सैन्य क्षेत्रों में बंटा हुआ है।लेकिन चीन के नीति नियंताओं ने इन्हें चार रणनितिक क्षेत्रों में विभाजित करने का फैसला किया है।
चीन अपनी सेनाओं को आधुनिक बनाने में जुटा हुआ है। वो रुस और अमेरिका की तरह अपनी सेनाओं को कहीं पर भी सैन्य ऑपरेशन को अंजाम देने की क्षमता से लैस करना चाहता है। साथ ही पड़ोसी देश चीन भारत को चौतरफा घेरने की रणनीति बना रहा है। यही नहीं हिंद महासागर क्षेत्र में चीन अपना सैन्य अड्डा बनाने की योजना बना रहा है।