आने वाले खतरों को पहले ही भांप लेगी वार्बलर
एक शोध से पता चला है कि सुनहरी पंखो वाली अमेरिकी पक्षी वार्बलर आने वाले तूफान की खतरों का भांपकर सुरक्षित स्थान तक जाने में सक्षम है।
By Abhishake PandeyEdited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 12:53 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 03:17 PM (IST)
वाशिंगटन। एक शोध से पता चला है कि सुनहरी पंखो वाली अमेरिकी पक्षी वार्बलर आने वाले तूफान की खतरों का भांपकर सुरक्षित स्थान तक जाने में सक्षम है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया कि वार्बलर नामक पक्षी को आने वाले तूफान के बारे में दो दिन पूर्व ही अहसास हो जाता है। उन्होंने बताया कि खतरों को भांपकर यह पक्षी उड़ान भरकर सुरक्षित स्थान तक जाने में सक्षम है। यह पांच दिन में लगभग 1500 किलोमीटर तक उड़ सकती है। यह वापस अपने घर तभी आते हैं जब तूफान निकल जाता है। इन नाजुक पक्षियों का वजन सिर्फ नौ ग्राम होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें