जानिए, चीन को सऊदी अरब ने क्यों दी 9/11 जैसे हमले की धमकी
चीन पर 9/11 जैसे हमले की धमकी के बाद जानकारों ने भी चीन के अधिकारियों को आगाह किया है।
नई दिल्ली। चीन में चल रहे मुस्लिमों के पवित्र स्थल मक्का जैसी हूबहू इमारत का निर्माण चीन के लिए घातक साबित हो सकता है। अरब नहीं चाहता है कि चीन में मक्का की नकल कर इमारत तैयार की जाए। सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज ने साफ शब्दों में चीन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि चीन में अगर मक्का जैसी इमारत का निर्माण हुआ तो चीन को 9/11 जैसे हमले के लिए भी तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने चीन के अधिकारियों को हमले की धमकी दी है। अरब के किंग ने स्पष्ट कहा है कि चीन को इस निर्माण कार्य से पीछे हटना होगा, नहीं तो इसका भयानक परिणाम झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। चीन ने मक्का की ही नकल नहीं की है बल्कि वहां पेरिस के एफिल टॉवर, लंदन के टॉवर ब्रिज और अमेरिका की स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी जैसी इमारतों का निर्माण बहुत पहले ही हो चुका है।
अलकायदा से संबंधों के लिए जाने जाते हैं अरब किंग
बताते चलें कि कुछ सप्ताह पहले ही अपने बड़े भाई की मौत के बाद सलमान बिन अब्दुल अजीज अरब के किंग बने हैं। उन्हें अलकायदा से संबंधों के लिए भी जाना जाता है। अमेरिका में हुए 9/11 हमले के बाद सलमान अजीज पर भी इस हमले से जुड़े होने के आरोप लगे थे। किंग की धमकी के बाद विशेषज्ञों ने कहा है कि चीन के अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए।
2016 के अंत तक पूरा हो जाएगा निर्माण
वहीं चीन का कहना है कि वह 2016 तक मक्का के हूबहू इमारत का निमार्ण पूरा कर लेगा। इसका निर्माण मध्य चीन के ननचांग शहर के पास होगा। चीन का कहना है कि यहां इस इमारत का निर्माण होने मुस्लिम समुदाय के लिए खुशी की बात होगी। चीन में पर्यटन मंत्री हू यान चाओ ने खुद इसके निर्माण की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि इसे बनाने में करीब 20 करोड़ यूआन (करीब 2 अरब रुपए) का खर्च आएगा।
बैंकों के कर्जदार विजय माल्या जनता के बीच नजर आएंगे !
कोलकाता में है देश की इकलौती मस्जिद जिसके संरक्षक हैं 'हिंदू ट्रस्ट'