मुस्लिम के धोखे में 82 वर्षीय सिख पर हुआ था हमला
मुस्लिम होने के धोखे में कैलिफोर्निया में 82 वर्षीय सिख पर बर्बरतापूर्वक नस्लीय हमला किया गया था। आरोपी को अभी तक सजा नहीं हुई है।
कैलिफोर्निया। मुस्लिम होने के धोखे में कैलिफोर्निया में 82 वर्षीय सिख पर स्टील के पाइप से बर्बरतापूर्वक हमला किया गया था। पियारा सिंह पर गुरुद्वारे के बाहर उस वक्त हमला किया गया, जब वह बेघर लोगों के लिए खाना बना रहे थे।
हमले में उनका लंग पंचर हो गया था और सिर पर चोट आई थीं। हमलावर उन्हें खून से लथपथ छोड़कर भाग गया था। दो साल बाद सिख समुदाय का कहना है कि सिंह के घाव तो भर गए हैं, लेकिन वह अब भी इस मामले में सजा सुनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : केएफसी में आठ टांगों वाले चिकन की अफवाह, तीन फर्मों पर केस
हमलावर गिलबर्ट गार्सिया जूनियर ने कहा कि 2013 में हुए हमले के दौरान वह 29 वर्ष का था। शुरुआत में उस पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था। उसने फरवरी में स्वीकार किया था कि उसने बूढ़े व्यक्ित से दुर्व्यवहार किया और हेट क्राइम किया। ग्रेसिया को अभी सजा सुनाई जानी है।
इस बीच सिख समुदाय के वकील इके ग्रेवाल ने बताया कि हमला अधिक चिंता पैदा करने वाला है क्योंकि हमलावर ने सिंह को रेडिकल मुस्लिम समझा था। पूरे अमेरिका में 9/11 की घटना के बाद सिखों को चरमपंथी समझकर उन पर हमले किए गए, जबकि वे ऐसे नहीं हैं। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : गे बेटे को सुधारने के लिए मां ने किया दुष्कर्म
हमले के बाद सिंह के भतीजे चरनजीत सिंह ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने गार्सिया को पास के बगीचे में एक पेड़ के पीछे छुपा हुआ पाया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया वह चिल्लाया कि वह उन लोगों से नफरत करता है और उनके धर्मस्थल पर बम फेंकना चाहता है।
[साभार: नई दुनिया]