बांग्लादेश में बस दुर्घटना में 24 की मौत
बांग्लादेश में आज एक भीषण बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। दुर्घटना फरीदकोट जिले में हुई। बताया गया है कि तेज रफ्तार से जा रही बस पेड़ से टकरा गई। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को पास के
By Sudhir JhaEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2015 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2015 09:15 AM (IST)
ढाका। बांग्लादेश में आज एक भीषण बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। दुर्घटना फरीदकोट जिले में हुई। बताया गया है कि तेज रफ्तार से जा रही बस पेड़ से टकरा गई। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तड़के 1:15 बजे बरिसाल-ढाका हाइवे पर हुई। मरने वालों में 19 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। दुर्घटना में घायल 20 लोगों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें