Move to Jagran APP

श्रीलंका में 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने आधिकारिक बयान में कहा है कि मन्नार के उत्तर और अनालाथिवु द्वीप के पूर्वोत्तर जल क्षेत्र में मछुआरों की दो नौकाएं भी पकड़ी गई हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 06:32 PM (IST)
श्रीलंका में 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
श्रीलंका में 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कोलंबो, आइएएनएस। श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मछुआरों पर श्रीलंकाई जल सीमा में मछली पकड़ने का आरोप है।

loksabha election banner

श्रीलंकाई नौसेना ने आधिकारिक बयान में कहा है कि मन्नार के उत्तर और अनालाथिवु द्वीप के पूर्वोत्तर जल क्षेत्र में मछुआरों की दो नौकाएं भी पकड़ी गई हैं। श्रीलंका के मछली विभाग के मंत्री महिंदा अमरवीरा ने कहा कि अगर भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने आएंगे तो ऐसे ही गिरफ्तार होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भारत-श्रीलंका मछली विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीतिक तरीका अपनाएगी। अगले महीने से इस मुद्दे पर बातचीत शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के एक मछुआरे की श्रीलंकाई नौसेना ने हत्या कर दी थी। हालांकि श्रीलंकाई नौसेना इस आरोप से इन्कार करती रही है।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति के सामने हामिद अंसारी ने उठाया मछुआरे की हत्या का मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.