गिनी में लारी खाई में गिरी, पचास लोगों की मौत
पूर्वी गिनी में एक लॉरी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 50 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। ये लोग एक साप्ताहिक बाजार जा रहे थे।
कोनाकरी। पूर्वी गिनी में एक लॉरी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 50 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। ये लोग एक साप्ताहिक बाजार जा रहे थे।
क्षेत्रीय प्रशासन मंत्री अलहास्सने कोन्डे ने बताया कि यात्रियों से भरी एक लॉरी पहाड़ी से उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी वजह से कई परिवार शोक में डूब गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह लॉरी मोरिबादोउ से बेयला जा रही थी। रास्ते में पहाड़ी से बहुत तेजी से उतरते समय उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया जिससे वह खाई में गिर गई। उसने बताया कि घायलों को बेयला में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लॉरी से 46 शव निकाल लिए गए हैं और चार अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बेयला अस्पताल में भर्ती 27 घायलों की स्थिति गंभीर बताई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सभी मृतकों को दुर्घटना स्थल पर ही दफना दिया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर