महिला सशक्तीकरण आज की जरूरत : सुमन महतो
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की ओर से शनिवार को डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन मे महिला दिवस मनाया गया। इसमे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सासद सुमन महतो तथा समाज के एके श्रीवास्तव, अनूप रंजन आदि शामिल हुए।
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की ओर से शनिवार को डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन मे महिला दिवस मनाया गया। इसमे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सासद सुमन महतो तथा समाज के एके श्रीवास्तव, अनूप रंजन आदि शामिल हुए। इस कार्यक्रम मे महिलाओ की स्थिति व उनके उत्थान के लिए काम करने की जरूरत बताते हुए बेहतर योगदान के लिए समाज की कई महिलाओ को सम्मानित भी किया गया। इसमे शिक्षाविद् डॉ. निधि श्रीवास्तव, (विवेकानद इटरनेशनल स्कूल, मानगो), अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा (अतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज), डॉ. त्रिपुरा झा (शिक्षाविद्), कविता परमार, मजू सिह, रुबी झा (भाजपा की पहली मडल अध्यक्ष) आदि शामिल है। मौके पर पूर्व सांसद ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि आधी आबादी को शिक्षित कर ही हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते है। एक महिला के शिक्षित व सशक्त होने से पूरा परिवार सबल होता है। कार्यक्रम आयोजन मे कल्याणी शरण, प्रीति सिन्हा, गायत्री दास आदि सक्रिय रही।