विहिप ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओ ने सोमवार को साकची गोलचक्कर पर झारखंड सरकार की हिंदू विरोधी नीतियो के खिलाफ झारखंड सरकार का पुतला दहन किया। इसके पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता आमबगान मैदान मे जमा हुए और यहां से जुलूस की शक्ल मे साकची गोलचक्कर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओ ने सोमवार को साकची गोलचक्कर पर झारखंड सरकार की हिंदू विरोधी नीतियो के खिलाफ झारखंड सरकार का पुतला दहन किया। इसके पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता आमबगान मैदान मे जमा हुए और यहां से जुलूस की शक्ल मे साकची गोलचक्कर पहुंचे। महानगर अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व मे हुए इस आंदोलन मे विहिप के नेताओं ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह हिंदू विरोधी है। प्रशासन के कुछ पदाधिकारी जन-बूझकर निर्दोष कार्यकर्ताओं को बेवजह गिरफ्तार कर गंभीर धाराएं लगाकर जेल भेज रहे है। ऐसे पदाधिकारियो को भी चिन्हित कर सरकार उचित कार्रवाई करे। इसके आलोक में एक फरवरी को राजभवन में धरना हुआ। आठ फरवरी को हर जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन हुआ। इस आंदोलन की कड़ी मे सोमवार को झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की मांग करती है कि हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। हिंदुओं के विरुद्ध झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए और विद्वेषपूर्ण कार्रवाई करने वाले प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दंडित किए जाएं। यदि समय रहते संतोषजनक कार्रवाई नही होती है तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। पुतला दहन करने वालो मे गौतम प्रसाद, अरुण सिंह, हरेराम ओझा, जनार्दन पांडेय, दीपक, किशन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।