Move to Jagran APP

RSS सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को अस्पताल से मिली छुट्टी

हार्टअटैक के चलते एक सप्ताह पूर्व शहर के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सुरेश सोनी को अस्पताल से ले जाने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आए थे।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2015 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2015 02:49 PM (IST)
RSS सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को अस्पताल से मिली छुट्टी

गुड़गांव। हार्टअटैक के चलते एक सप्ताह पूर्व शहर के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी को सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सुरेश सोनी को अस्पताल से ले जाने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आए थे।

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी को 15 जून को शाम शहर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।15 जून को ही दोपहर करीब 3:00 बजे उन्हें कानपुर से एयर एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी उनके साथ गए। सोनी 12 जून को हार्ट अटैक के बाद कानपुर के लक्ष्मीपत सिंहानियां हृदय रोग संस्थान (कॉर्डियोलॉजी) के आईसीयू में भर्ती थे।

इससे पहले सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी संघ के दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग समारोह में शामिल होने के लिए दो जून से कानपुर के पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज नवाबगंज में थे। 12 जून की दोपहर सीने में दर्द उठा तो उन्हें कॉर्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था।

सुरेश सोनी को देखने 14 की दोपहर ही पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मेदांता के डॉक्टरों से बात की। इसके बाद एयर एंबुलेंस से सोनी को गुड़गांव लाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.