ब्लैकमेलिंग से परेशान दुष्कर्म पीडि़ता ने खुद को लगाई आग
पहले दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने स्वयं को आग लगा ली। महिला ने शादीशुदा आढ़ती पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि कई बार दुष्कर्म के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो नेट पर डालने की धमकी दी थी।
जागरण संवाददाता, अंबाला। पहले दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने स्वयं को आग लगा ली। महिला ने शादीशुदा आढ़ती पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि कई बार दुष्कर्म के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो नेट पर डालने की धमकी दी थी। एसपी कार्यालय में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में उपचाराधीन है।
यह भी पढ़ें : पहले निदेशक को बताया आतंकी, फिर मेडिकल कालेज काे दे दी मान्यता
अंबाला शहर कोतवाली पुलिस ने शहर अनाज मंडी निवासी आरोपी सचिन सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।
मजिस्ट्रेट को दिए बयान में पीडि़ता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान ससुराल में मारपीट होने के कारण वह परिवार से अलग होकर पीजी में रहने लगी। टिफिन का काम करके वह अपना गुजारा कर रही थी। एसपी ऑफिस में वह ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने गई तो उसे भगा दिया गया।
उसने बताया कि उसी दौरान सचिन सिंगला उसके पीछे पड़ गया। एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसने उसे एक जगह में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चाचा ने भी उससे दुष्कर्म किया। सचिन ने बाद में उसे शादी का आश्वासन दिया तो वह उसके झांसे में आ गई और इस बारे में पुलिस में शिकायत नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
यह भी पढ़ें : किसानों को दलालों से छुटकारा दिलाएगी सरकार
कुछ समय बाद उसे पता चला कि सचिन शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद सचिन ने उसके खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत की। इसके बाद सचिन ने कुछ लड़के भी उसके पीछे लगा दिए। महिला ने कहा कि इस बार भी जब पुलिस के पास गई तो सुनवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : युवक की माैत पर रोहतक में बवाल, पथराव व जाम
इसके बाद सचिन ने यह कहकर ब्लैकमेल करने लगा कि उसके पास उसका अश्लील वीडियो है और उसने उसकी बात नहीं मानी ताे वीडियो को नेट पर डाल देगा। इसी बात से परेशान होकर स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। बताया जाता है कि तेल भी सचिन ने ही लाकर दिया।