डकैती का विरोध करने पर एक की हत्या, तीन घायल
छपरा के साढ़ा गांव में मंगलवार देर रात दो घरों में भीषण डकैती की घटना हुई। वारदात के दौरान विरोध करने पर डकैतों ने परिवार पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना में तीन अन्य जख्मी हो गए।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2015 07:43 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2015 08:28 AM (IST)
पटना। छपरा के साढ़ा गांव में मंगलवार देर रात दो घरों में भीषण डकैती की घटना हुई। वारदात के दौरान विरोध करने पर डकैतों ने परिवार पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना में तीन अन्य जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार, देर रात दर्जनों डकैत घर में घुस गए। उन्होंने हथियार के बल पर पूरे परिवार को कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू कर दी। इस दाैरान गृहस्वामी ने विरोध किया। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके समर्थन में आगे आ गए। तब डकैतों ने उनपर हमला कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत आराम से चलते बने। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें