उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्लीवासियों को दी दिवाली की शुभकानाएं
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दीपावली के अवसर पर दिल्ली के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली खुशी एवं आनंद का दूत है, यह बुराई व अज्ञानता पर अच्छाई, ज्ञान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली लोगों के बीच
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दीपावली के अवसर पर दिल्ली के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली खुशी एवं आनंद का दूत है, यह बुराई व अज्ञानता पर अच्छाई, ज्ञान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली लोगों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने का भी एक अच्छा अवसर है।
बेघरों एवं जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए
जंग ने कहा कि दीपावली हम लोगों के लिए एक ऐसा अवसर होना चाहिए जब हम दूसरों के विषय में सोच सकें खासकर जो हमारी तरह भाग्यशाली नहीं हैं। सर्दियों के आने के साथ ही लोगों को बेघर लोगों की मदद तथा उनके प्रति स्नेह और देखभाल को बढ़ाने के प्रतीक के रूप में दीपावली मनानी चाहिए।
प्रदूषण मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं
जंग ने प्रदूषण मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का आह्वान करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के साथ सावधानी पूर्वक इस त्यौहार का आनंद उठाएं तथा प्रकाश के इस त्यौहार को इसकी मूल गरिमा के साथ मनाएं।