दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं दी
उपराज्यपाल नजीब जंग ने सभी नागरिकों से होली को सच्ची भावना तथा आपसी सम्मान और सौहार्द विशेषतः महिलाओं के प्रति, के साथ मनाने की अपील भी की। उन्होंने इस अवसर पर सभी की खुशी की कामना करते हुए लोगों से कृत्रिम रंगों से दूर रहने और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने रंगों के त्योहार होली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उपराज्यपाल ने राजधानी के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ’’होली का त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के संकेत के साथ हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक भी है। यह विश्वास और उत्साह का प्रतीक है। रंगों का यह त्योहार हमारी सहृदयता में विश्वास का नवीकरण, उत्साह की भावना तथा हमारी मैत्री की दृढ़ता के नवीनीकरण को भी दर्शाता है।
उपराज्यपाल नजीब जंग ने सभी नागरिकों से होली को सच्ची भावना तथा आपसी सम्मान और सौहार्द विशेषतः महिलाओं के प्रति, के साथ मनाने की अपील भी की। उन्होंने इस अवसर पर सभी की खुशी की कामना करते हुए लोगों से कृत्रिम रंगों से दूर रहने और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग का भी आग्रह किया।