अस्सी गंगा नदी में बहा मजदूर
बीती देर शाम भारी बारिश के चलते अस्सी गंगा नदी में एक मजदूर बह गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
By sunil negiEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2015 10:33 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2015 10:37 AM (IST)
उतरकाशी। बीती देर शाम भारी बारिश के चलते अस्सी गंगा नदी में एक मजदूर बह गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मनेरी थानध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि रोबिन मंजी (18 वर्ष) बुधन राम मंजी निवासी दुम्का जिला झारखंड पिछले एक वर्ष से संगम चट्टी के पास पुल निर्माण कार्य में मजदूरी का काम कर रहा था। बीती देर शाम वह अपने निवास स्थान पर जा रहा था। इस दौरान संगम चट्टी में अस्सी गंगा नदी में वह बह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी। अभी उसका पता नहीं चल पाया है।
पढ़ें-नारनौल हादसा: मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन, जेल भेजे गए आरोपी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें