आग में झुलसकर चार बच्चों की मौत
जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ही परिवार के चार बच्चे काल के गाल में समा गए। खेत में खेल रहे बच्चे आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भयावह थी कि चारों बच्चे झुलसकर दम तोड़ दिया।
By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2015 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2015 05:13 PM (IST)
समस्तीपुर। जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ही परिवार के चार बच्चे काल के गाल में समा गए। खेत में खेल रहे बच्चे आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भयावह थी कि चारों बच्चे झुलसकर दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन दमकल के साथ मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि खेत में किसी तरह आग लग गई थी। बच्चों की इसकी जानकारी नहीं थी। वह खेल रहे थे, तभी अचानक आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना से पूरे गांव में मायूसी छा गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें