चित्रगुप्त शोभायात्रा 23 को
बरेली : शहर में कायस्थ समाज की ओर से चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा रविवार 23 अक्टूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। कायस्थ चेतना मंच ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना एवं संरक्षक भारत भूषण शील ने प्रेसवार्ता में बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत रविवार को सायं तीन बजे साहूकारा से होगी। यहां से बड़ा बाजार, कुतुबखाना चौराहा, कोहाड़ापीर व बानखाना होते हुए शोभायात्रा गुद्दड़बाग स्थित श्री चित्रगुप्त महाराज के मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। मंच के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, राजेन विद्यार्थी व पूर्णिमा अनिल ने बताया कि अबकी शोभायात्रा में 14 बघ्घी और चार ग्रुप बैंड के साथ ही चित्रगुप्त महाराज के सभी पुत्रों की झांकियां भी शामिल होंगी।
प्रेसवार्ता में रिटायर डिप्टी बीएसए वीपी सक्सेना, अमित सक्सेना, सुनील सक्सेना, अरविंद सक्सेना, चित्रा जौहरी व गौरव सक्सेना आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर