कमरे में जली अंगीठी बनी काल, चार की मौत
बिजनौर में एक रिक्शा चालक का परिवार ठंड के कहर का शिकार हो गया। ठंड से बचने के लिए उसने एक कमरे के घर में अंगीठी जलाई थी, जिसकी गैस के घर के चार बच्चों की मौत हो गई। दंपत्ति के साथ एक बच्चे की हालत गंभीर है।
लखनऊ। बिजनौर में एक रिक्शा चालक का परिवार ठंड के कहर का शिकार हो गया। ठंड से बचने के लिए उसने एक कमरे के घर में अंगीठी जलाई थी, जिसकी गैस के घर के चार बच्चों की मौत हो गई। दंपत्ति के साथ एक बच्चे की हालत गंभीर है।
बिजनौर के नगीना में आज तड़के कोहराम मच गया। एक ही परिवार के चार बच्चो की मौत हो गई जबकि दंपति और एक बच्चा गम्भीर है। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब्बास उसकी पत्नी रेहाना और एक बच्चे सादिक (10) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राथमिक स्तर की जांच में कहा जा रहा है कि ठण्ड से बचने के लिए यह परिवार कमरे में अगींठी जलाकर सो गया था। अब्बास (35) रिक्शा चलाकर परिवार जीवन यापन करता है। प्रथमदृष्टया यह माना जा रहा है कल यह लोग घर में अंगीठी जलाकर ये लोग सो गए थे। रात में बनी गैस से बच्चों की मौत हो गई। परिवार बहुत गरीबी में गुजर कर रहा था। घर पर एक रजाई और नाममात्र के कपड़े मिले हैं। मृतकों में सादिका (12), आफिया (8), मोहम्मद फैज (6) और आशिया (2) हैं।