सड़क मरम्मत के दौरान गुफा में मिला शिवलिंग, गणेश और नाग की आकृति, पूजा को उमड़े ग्रामीण, पढ़ें...
विकासखंड देवप्रयाग के महड़ गांव में सड़क मरम्मत के दौरान गुफा में शिवलिंग सहित पत्थरों पर उभरी गणेश व शेष नाग की आकृतियां मिली हैं। एक और ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं, वहीं सड़क का काम करवा रहा लोनिवि भी इस खोज से हैरत में हैं।
देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)। विकासखंड देवप्रयाग के महड़ गांव में सड़क मरम्मत के दौरान गुफा में शिवलिंग सहित पत्थरों पर उभरी गणेश व शेष नाग की आकृतियां मिली हैं। एक और ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं, वहीं सड़क का काम करवा रहा लोनिवि भी इस खोज से हैरत में हैं। फिलहाल लोनिवि ने यहां पर काम रुकवा दिया है।
देवप्रयाग-हिंडोलाखाल मार्ग पर लोनिवि इन दिनों मरम्मत करवा रहा है। निर्माण के दौरान कल राइंका मेहड़जाली के समीप जेसीबी जब पहाड़ी से पत्थर निकाल रहा था तो वहां पर गुफा निकल आई। गुफा में दो शिवलिंगों के साथ बादामी पत्थरों पर दो गणेश व शेष नाग की आकृतियां उभरी। इसे देखकर सभी चौंक गए।
इसके बाद काम रोक दिया गया। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते महड़, किमखोला, कांडी गुसांई आदि गांवों से ग्रामीणों का जमघट लग गया। ग्रामीण मौका स्थल पर ही पूजा-पाठ करने लगे। महड़ गांव को प्राचीन समय से देवताओं का गांव माना जाता रहा है। यहां भगवान रघुनाथ, नागराजा व पांडवों के प्राचीन मंदिर स्थित हैं।
जिपं सदस्य जगवीर चौहान, क्षेपं सदस्य लक्ष्मी चौहान, प्रधान विनीता डबराल ने महड़ क्षेत्र में मिली धार्मिक व भूगर्भीय महत्व की सामग्री को संरक्षित रखने की मांग की है। उन्होंने पुरातत्व व भूगर्भ विभाग से इस क्षेत्र में व्यापक खोजबीन किए जाने की मांग की है। इस संबंध में नायाब तहसीलदार सोबन सिंह बागड़ी ने कहा कि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- मुद्दई और गवाह मुकरे, फिर भी नहीं बच पाया रिश्वतखोर, जानने को पढ़ें..