पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह का निधन
वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह का सोमवार को भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व ब्रेन हेमरेज होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती थे।
भोपाल [ब्यूरो]। वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह का सोमवार को भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व ब्रेन हेमरेज होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी कार्यालय में रखा गया, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चितरंगी क्षेत्र के कद्दावर नेता थे, उन्होंने आदिवासी वर्ग के हित में लंबी लड़ाई लड़ी। वह चार बार विधायक, दो बार लोकसभा एवं एक बार राज्यसभा सदस्य रहे। वर्ष 2008 से 2013 तक वह शिवराज कैबिनेट में मंत्री थे। उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से चितरंगी ले जाया गया, जहां मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने निजी अस्पताल पहुंचकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।