पैर फिसलने से महिला यात्री की मौत
बदरीनाथ के निकट बसुधारा तीर्थ स्थल की सैर करने गए एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों का गढ़वाल स्काउट के माणा स्थित चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
संवाद सूत्र, बदरीनाथ। बदरीनाथ के निकट बसुधारा तीर्थ स्थल की सैर करने गए एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों का गढ़वाल स्काउट के माणा स्थित चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने माणा से आगे जाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की।
बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए 17 सदस्यों का दल मंगलवार को देश के अंतिम गांव माणा के निकट बसुधारा पहुंचा। वहां ग्लेशियर में पैर फिसलने से भारती चौरसिया (40 वर्ष) निवासी आगरा 10 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसे बचाने की कोशिश के दौरान साथी यात्री उदय साह निवासी मुंबई, प्राची अरोड़ा निवासी पानीपत, शुभम जैन निवासी मुंबई व विनय शक्ति निवासी मुंबई भी घायल हो गए। राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, गढ़वाल स्काउट, होमगार्ड व सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को माणा पहुंचाया। आर्मी के वाहन से मृतक यात्री के शव को बदरीनाथ लाया गया है।
पढ़ें- नशे में धुत महिला वकील ने दुर्घटना में दो की जान ली