Move to Jagran APP

शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के पिता का मुंबई में निधन

महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के पिता का रविवार सुबह मुंबई में निधन हुआ। उनके पश्चात पत्नी विजया तावड़े, बेटी जया और जमाई, बेटे विलास और विनोद तावड़े दो बहू और नाती का परिवार है। रविवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 03:57 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 03:59 AM (IST)
शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के पिता का मुंबई में निधन

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के पिता का रविवार सुबह मुंबई में निधन हुआ। उनके पश्चात पत्नी विजया तावड़े, बेटी जया और जमाई, बेटे विलास और विनोद तावड़े दो बहू और नाती का परिवार है। रविवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।

loksabha election banner

रविवार सुबह ही उनके विले पार्ला स्थित घर पर निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर पर शाम पांच बजे तक रखा गया। इसके बाद विलेपार्ले स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया।

श्रीधर तावड़े काफी साल पहले नौकरी के लिए मुंबई आए थे। कई साल तक वे लाल बाग के तेजु काया मेंशन की एक छोटे कमरे में रहते थे। नाजुक हालात में भी उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया। पिता की प्रेरणा से ही विनोद तावड़े राजनीति में आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.