लखनऊ में पीसीएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी के खिलाफ उसकी पत्नी तथा एक पीसीएस अधिकारी की बहन ने लखनऊ के महिला थाने में दहेज उत्पीडऩ, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, जबरन गर्भपात कराने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 2012 में पीसीएस अधिकारी बनते ही एक युवक ने
लखनऊ। बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी के खिलाफ उसकी पत्नी तथा एक पीसीएस अधिकारी की बहन ने लखनऊ के महिला थाने में दहेज उत्पीडऩ, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, जबरन गर्भपात कराने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 2012 में पीसीएस अधिकारी बनते ही एक युवक ने पत्नी से 14 वर्ष पुराना रिश्ता तोड़कर दूसरी शादी रचा ली। अपने साथ जालसाजी का पता चलने पर पहली पत्नी ने उसे सबक सिखाने की ठान ली है।
इलाहाबाद निवासी महिला ने तहरीर में कहा है उसने 1998 में सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी के लिए इलाहाबाद में ही किराए का कमरा लिया। अंबेडकरनगर निवासी आरोपी महिला के कमरे के पास किराए से रहकर सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। महिला से परिचय बनाने के एक साल बाद आरोपी उसको आइएएस मुख्य परीक्षा के नोट्स दिलाने के बहाने दोस्त के घर ले गया। आरोपी ने कमरे पर मौजूद दोस्त के भाई को शीतल पेय लेने के बहाने भेज दिया। आरोप है इसी बीच उसने युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला के चुप रहने पर उसे शादी का आश्वासन दिया। इस बीच महिला दो बार गर्भवती हुई और आरोपी ने गर्भपात करा दिया। महिला ने आरोपी के पिता से इस बारे में सारी बातें बताईं। महिला के विरोध पर आरोपी ने 11 नवंबर 2001 को उससे शादी कर ली। 2010 तक महिला और आरोपी दोनों सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते रहे। 2012 में आरोपी का सेलेक्शन पीसीएस में हो गया। युवती का सेलेक्शन नहीं हुआ। मौजूदा में आरोपी पीसीएस अधिकारी बरेली में तैनात है। महिला का आरोप है कि सेलेक्शन के बाद आरोपी खुद को व्यवस्थित करने का बहाना बताकर एक महीने के लिए उससे झूठ बोलकर चला गया। इसी बीच आरोपी ने दूसरी शादी रचा ली।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने गलत दस्तावेज प्रस्तुत करके उसे पत्नी बताने से इन्कार कर दिया। पीडि़त महिला मौजूदा में इंदिरानगर निवासी अपनी पीसीएस अफसर बहन के साथ रहती है। महिला का कहना है आरोपी और उसके भाइयों से उसे हर समय खतरा बना हुआ है।
पीडि़ता की तहरीर पर कल लखनऊ में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ महिला थाना लखनऊ कनकलता दुबे का कहना है कि छानबीन की जा रही है।