पंचायत प्रतिनिधियों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार
निज प्रतिनिधि, खोदाबन्दपुर (बेगूसराय) : पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकार व कर्तव्य की जानकारी देने वास्ते सरकार द्वारा गुरुवार से प्रखंड मुख्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण का प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सर्वसम्मति से बहिष्कार किया। बहिष्कार के बाबत प्रमुख ने बताया कि नई पंचायती राज व्यवस्था गठन के वर्षो बाद भी पंचायत राज संस्था को पूर्ण स्वायत्ता अप्राप्त है। नौकरशाहों द्वारा लगातार पंचायत प्रतिनिधियों को अपमानित किया जा रहा है। ऐसे में आज का प्रशिक्षण कोई मायने नहीं रखता। बहिष्कार में मुखिया शशिकला देवी, रामपदार्थ महतो, टींकू राय, शकीला कमर, नरेश पासवान, प्रेमलता देवी, राजेन्द्र महतो, उपमुखिया प्रभाकांत झा, जानकी देवी, रामप्रीति ठाकुर, पंसस अश्रि्वनी प्रसाद सिंह, उषा देवी, जावेद अली, रामचन्द्र दास, संजू देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर