रामकथा सुनने से मानव जीवन का होगा कल्याण
By Edited By: Published: Sun, 25 Nov 2012 07:05 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2012 07:07 PM (IST)
दिलदारनगर (गाजीपुर) : पचोखर के काली धाम परिसर में चल रहे पंचकुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठवें दिन शनिवार की रात संगीतमय रामकथा में राजस्थान के कमलेश महाराज ने श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जन्म का प्रसंग बताया।
उन्होंने कहा कि रामकथा सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है। समय निकालकर भगवान का स्मरण करना चाहिए। सभी लोग भगवान राम को मानते हैं लेकिन उनके बताये हुए मार्ग से भटक जाते हैं। उनके बताये रास्ते पर चलने से ही कल्याण होगा। सभी लोगों को जीवन में कुछ अपने लिए भी करना चाहिए, तभी वे विकास की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर पर अलंकार त्रिपाठी, गोपाल राय, कर्ण सिंह, विजय सिंह, सतीश तिवारी, डॉ. प्रवीण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें