बलजीत सहोता भाजपा मंडल प्रेस सचिव नियुक्त
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पिछले तीन साल से प्रेस सचिव के तौर पर मंडल भाजपा में सेवाएं देने वाले बलजीत सहोता को एक बार पुन: भाजपा मंडल फाजिल्का का प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है।
बलजीत सहोता की नियुक्ति शनिवार को कैबिनेट मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी की मौजूदगी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी व महासचिव सुबोध वर्मा ने की। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी भी मौजूद थे।
ज्ञात हो कि तीन वर्ष पहले बलजीत सहोता को भाजपा मंडल फाजिल्का का प्रेस सचिव नियुक्त किया गया था। भाजपा की तमाम गतिविधियों व जनकल्याणकारी नीतियों को भाजपा के नेताओं के मार्गदर्शन में बलजीत सहोता ने लोगों तक पहुचाने में अहम भूमिका अदा की। सहोता वर्ष 2005 में भाजपा में शामिल हुए और वार्ड नंबर 11 के भाजयुमो के महासचिव बने और उसके बाद भाजयुमो मंडल फाजिल्का के प्रेस सचिव बने।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर