Move to Jagran APP

डॉ. महेश का निधन समाज की बड़ी क्षति : अखिलेश

By Edited By: Published: Fri, 20 Apr 2012 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2012 07:01 PM (IST)

बिधूना (औरैया) : पूर्व विधायक डा. महेश वर्मा की अन्त्येष्टि शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पुरवा सुजान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें कुशल राजनीतिक व शिक्षाविद् बताते हुए उनके निधन को समाज की बड़ी अपूर्णनीय क्षति बताया। दलीय सीमाएं तोड़कर पुरवा सुजान में जुटे हजारों आम और खास लोगों ने नम आंखों से पूर्व विधायक को अंतिम विदाई दी।

loksabha election banner

54 वर्षीय पूर्व विधायक डा. महेश वर्मा का गुरुवार शाम कानपुर के हृदय रोग संस्थान में हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया था। रात करीब 11:30 बजे उनके शव को लेकर परिजन पैतृक गांव पुरवा सुजान पहुंचे तो पूरा वातावरण परिजनों की चीत्कारों से गूंज उठा। देर रात अन्त्येष्टि में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने का कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंचा तो आईजी पीयूष आनंद, कमिश्नर मुकुल सिंघल, जिलाधिकारी जीएस नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद समेत पूरा प्रशासनिक अमला पुरवा सुजान पहुंच गया। अन्त्येष्टि स्थल व पूर्व विधायक के आवास के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये। शुक्रवार सुबह 10:15 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डा. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय परिसर में उतरे। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला महेश वर्मा के पैतृक आवास पर पहुंचा जहां मुख्यमंत्री ने श्री वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने महेश के पिता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा, मां रामदेवी, पत्नी रेखा वर्मा, पुत्र नितिन, नवीन, पुत्री शिवांगी, भाई रमेश, उमेश, दिनेश को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. वर्मा के परिवार के साथ उनका हमेशा सहयोग रहेगा। आवास से लौटकर मुख्यमंत्री अन्त्येष्टि स्थल डा. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय पहुंचे जहां उनकी मौजूदगी में पूर्व विधायक को ज्येष्ठ पुत्र नितिन वर्मा ने मुखाग्नि दी। 10:45 बजे मुख्यमंत्री पुरवा सुजान से रवाना हुए। मुख्यमंत्री के आने के पूर्व से जाने तक लगभग दो घंटे स्टेट हाइवे औरैया-कन्नौज मार्ग पर यातायात बाधित रहा। अन्त्येष्टि में विधायक रघुराज शाक्य, विजय बहादुर पाल, इन्द्रपाल सिंह पाल, प्रमोद गुप्त एलएस, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, पूर्व मंत्री विनय शाक्य, राम कुमार अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य रचना सिंह, पूर्व विधायक अशोक दुबे, केके राज, जनमेजय सिंह भदौरिया, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, ब्लाक प्रमुख अजीत दिवाकर, विनय यादव, पूर्व प्रमुख शिवनाथ सिंह यादव, मनोज पोरवाल आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। इटावा के सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सयुस जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, सिद्ध गोपाल यादव मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.