समय का उपयोग जनसेवा में करें : साहू
राउरकेला, जागरण संवाददाता :
संत निरंकारी मिशन की ओर से नव वर्ष पर गोपबंधुपाली तालाब के निकट सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें राउरकेला प्रमुख रामेश्वर साहू ने कहा कि मनुष्य शरीर दुर्लभ है। इसके रक्त को नाली नहीं बल्कि अन्य लोगों की नाड़ी में बहायें जिससे सबका कल्याण होगा। उन्होंने कीमती समय का उपयोग बुरे काम नहीं बल्कि जनसेवा में लगाने को कहा।
गोपबंधुपाली तालाब के निकट आयोजित सत्संग कार्यक्रम में संगठन के राउरकेला प्रमुख रामेश्वर साहू ने कहा कि माया मोह लोभ में पकड़ कर मनुष्य अपना जीवन नष्ट कर रहे हैं पर वास्तव में भौतिक सुख संपदा नाशवान हैं। अंत समय में कोई साथ नहीं होगा। शरीर पुराना होने पर आत्मा शरीर बदल देगा तब साथ कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तब सब कुछ त्याग कर भगवान के पास जाने के बजाय क्यों न अभी ही माया मोह को त्याग दें और सब कुछ उस परमात्मा को सौंप दें। संत निरंकारी मिशन के इस कार्यक्रम में राउरकेला के अलावा बीरमित्रपुर, राजगांगपुर, लाठीकटा, नुआगांव के अलावा अन्य क्षेत्रों से अनुयायी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सेवा दल प्रभारी संचालक कुलमणि जेना, सेवादल शिक्षक सुभाष चंद्र बारिक, कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र महतो, भद्र कुमार बारिक, बसंत त्रिपाठी, व्रजेश महतो, भक्त स्वाई, संजय जेना समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। निरंकारी मिशन सेवा दल की ओर से समय समय पर रक्तदान करने के साथ साथ अन्य सेवा कार्य भी किये जाते रहे हैं। बाढ़ पीडि़तों की सेवा में इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर