झादिपा ने मनाया विजय दिवस
जामताड़ा, निज प्रतिनिधि : झारखंड दिशोम पार्टी की ओर से गुरुवार को स्थानीय पटौदिया धर्मशाला में संताल परगना स्थापना दिवस मनाया गया। झादिपा के जिला अध्यक्ष मंगल सोरेन ने कहा कि 30 जून 1855 को हूल आंदोलन हुआ जिसके फलस्वरूप 22 दिसंबर 1856 को संताल परगना का गठन किया गया। संताल विद्रोह के आगे ब्रिटिश हुकूमत को झुकना पड़ा। वर्ष 2003 में 22 दिसंबर को ही संताली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। इसलिए इस दिन को विजय दिवस के रूप याद किया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज आदिवासियों को समुचित अधिकार नहीं मिल रहा और न ही संताली भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया जा रहा है। झारखंड में पेसा कानून के तहत पंचायत चुनाव कराए जाने को झादिपा ने लंबी लड़ाई लड़ी। जिला महामंत्री भोला टुडू, सिकंदर टुडू, आदिवासी सेंगेल सभा के नारीर सोरेन, श्याम कुमार सोरेन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर