Move to Jagran APP

अन्ना के समर्थन में उतरे अधिवक्ता व व्यापारी

By Edited By: Published: Fri, 08 Apr 2011 12:09 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2011 02:14 PM (IST)

श्रावस्ती, : देश व्यापी भ्रष्टाचार के विरोध में जो मशाल समाजसेवी अन्ना हजारे ने जलाई है, उसके समर्थन में श्रावस्ती के अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और व्यापारियों ने आवाज उठाई है।

loksabha election banner

भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की गांधी वादी मुहिम को यहां जगह-जगह समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को जिले के अधिवक्ताओं की ओर से हजारे के इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एशोशिएसन के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद अवस्थी ने बताया कि आज भ्रष्टाचार ने देश की प्रगति को रोक दिया है। अधिवक्ता दिनेश पाठक ने बताया कि भ्रष्टाचार ने निजी जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक की अपनी पैठ बना लिया है। विनीत सिंह ने कहते हैं कि 1968 से लोकपाल विधेयक भ्रष्टाचार के चलते लंबित पड़ा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर सभी को अन्ना दादा का समर्थन करना चाहिए। अधिवक्ता वीके श्रीवास्तव कहते है कि एक ऐसा कानून बने, जिससे भ्रष्टाचारियों को जल्द से जल्द सख्त सजा हो। राम अधार पाठक ने कहा कि अन्ना के अनशन ने गांधी जी की याद दिला दी। देश की आजादी में गांधी जी के आमरण अनशन की महत्वपूर्ण भूमिका थी। अधिवक्ता श्रीराम शुक्ल ने कहा कि देश और अपने बच्चों के भविष्य को अच्छा बनाने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को हजारे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। अधिवक्ता चंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गरीब जनता की गाढ़ी कमाई व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण विदेशी बैंकों में जमा की जाती है। अधिवक्ता गिरिजेश नरायन शर्मा ने कहा कि अन्ना हजारे के इस त्याग तथा उनके विचारों को सभी को समझना चाहिए। इस उम्र में देश की सबसे भ्रष्ट लड़ाई के खिलाफ जिस बहादुरी से वे लड़ रहे हैं। हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए। व्यापारी सत्य व‌र्द्धन गोयल ने बताया कि भारत देश में व्याप्त भ्रष्टाचारियों के भ्रष्ट कामों के आगे नतमस्तक हो गया है। अन्ना हजारे की भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बुलंद आवाज को दबने नहीं देना चाहिए। व्यापारी संजय कुमार सिंह कहते हैं कि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसे समाप्त करने के लिए अन्ना के महायज्ञ में हमें अपनी आहूति डालने के लिए तैयार रहना होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.