नहीं हुई गिरफ्तारी तो पूरे बिहार में होगा आंदोलन
मुंगेर। मुंगेर के चिकित्सकों को बिहार आईएमए का भी समर्थन मिल गया है। सेवायान में पथराव करने वाले उपद
मुंगेर। मुंगेर के चिकित्सकों को बिहार आईएमए का भी समर्थन मिल गया है। सेवायान में पथराव करने वाले उपद्रवियों को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, मुंगेर के सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। शुक्रवार को मुंगेर पहुंचे बिहार आइएमए अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद ¨सह ने कहा कि जब तक हंगामा व पथराव करने वाले एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक मुंगेर के चिकित्सकों की हड़ताल जारी रहेगी। अगर मुंगेर की जिला व पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो पूरे बिहार में आंदोलन होगा। बिहार में डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने वाले एक्ट को लागू करना अतिआवश्यक है। ऐसी घटना जनहित में काम करने वाले डॉक्टरों के हित में नहीं है। ऐसे में डॉक्टर लोगों का कैसे इलाज करेंगे। यह एक सोचनीय स्थिति है। बिहार आईएमए के जोनल अध्यक्ष डॉ. एसबीएन ¨सह, बिहार आईएमए के जोनल सचिव डॉ. रामनुज ¨सह, मुंगेर आइएमए के अध्यक्ष डॉ. अमर कुमार अग्रवाल भी इस अवसर पर मौजूद थे।