विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
जासं, बाहरी दिल्ली : रोहिणी सेक्टर 5 स्थित माउंट आबू पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोग
जासं, बाहरी दिल्ली : रोहिणी सेक्टर 5 स्थित माउंट आबू पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा प्राइमरी से लेकर 12वीं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 'एक्सप्रेशन' नामक इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। इसके तहत कार्टून मे¨कग, गणित ज्ञान, विज्ञान, इंग्लिश क्विज, समसामयिक विषयों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा चित्रकारी, देशभक्ति, पर्यटन व ग्रीस अर्थव्यवस्था जैसे गंभीर विषयों को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन डीएन अरोड़ा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। वहीं स्कूल की प्राचार्य ज्योति अरोड़ा ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उत्साह को बढ़ाते हुए बेहतर करने की प्रशंसा की। विभिन्न स्कूलों के बच्चों की मौजूदगी में प्रतियोगिता में रो¨लग ट्राफी विकास भारती स्कूल ने प्राप्त किया। इस अंतरविद्यालय प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अलावा कार्यक्रम में कई छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।