सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच सीओ को
जागरण संवाददाता, बरेली : कैंट के जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की जांच सीओ चतुर्थ स्नेहलता को स
जागरण संवाददाता, बरेली : कैंट के जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की जांच सीओ चतुर्थ स्नेहलता को सौंपी गई है। यह फैसला महिला के दलित होने के चलते लिया गया है। दुष्कर्म के तीन आरोपी पहले ही पुलिस की हिरासत में है।
मामला सुभाषनगर थाने के पास रह रही महिला का है। उसकी गाय खो गई थी। जिसको ढूंढ़ने के लिए कैंट लोको कॉलोनी के पास गई थी। वहां से महिला को जंगल में गाय खोजने के लिए गई तो लड़कों ने जेठ को बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला की पायल और जेठ का मोबाइल भी लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करके दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया लिया था। इसके बाद एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया। उनसे अभी पूछताछ की जा रही है।