पारा 47.1 पर टिका, अब रेलकर्मी गिरा गश खाकर
बांदा, जागरण संवाददाता : मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम पारा 47.1 रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी तपन
बांदा, जागरण संवाददाता : मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम पारा 47.1 रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी तपन व लू का कहर जारी रहा। गर्मी से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन मे चतुर्थ श्रेणी रेल कर्मचारी गश खाकर गिर गया। जिसे यात्रियों ने उठाया और पानी के छींटे मारे तब जाकर वह होश मे आया।
शुक्रवार को तपन के साथ गर्म हवाएं लोगो को परेशान किए थी। सड़के सूनी पड़ी थी। लोगो की घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नही पड़ रही थी। सरकारी कार्यालयों मे भी अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी। जो लोग आए हुए थे वह काम काज नही कर रहे थे। वह पंखा व कूलर के नीचे बैठे समय काटते दिखाई दे दिखाई दिए। रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन मे भी यात्रियों की संख्या मे गिरावट आई हैं। सहालग के बावजूद बसे व ट्रेने खाली ही फर्राटा भर रही हैं। वकीलों का कहना है कि गर्मी के कारण वादकारी नही आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जरूरत मंद लोग ही खरीददारी के लिए आए हैं। इधर तपन व लू और प्यास से जंगली क्षेत्रों मे बडी संख्या मे पशु-पक्षी दम तोड रहे हैं। पशु पानी की तलाश मे भटकते हुए दूर निकल जाते है। पानी न मिलने पर तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को मानिकपुर जंक्शन मे तैनात फोर क्लास रेल कर्मचारी रामदीन किसी काम से बांदा आया हुआ था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अधिशाषी अभियंता कार्य के कार्यालय के पास गश खाकर गिर पड़ा। यात्रियों ने उसे उठाकर छाव तले लिटाया और मुह मे पानी के छीटे मारे तब वह होश मे आया। बाद में उसे रेलवे अस्पताल भेजा गया।