भूस्खलन से मकान ढहने का खतरा
संवाद सहयोगी, चंबा : उपमंडल चंबा की ग्राम पंचायत जटकरी के गांव जटकरी का निवासी छोटू राम उपायुक्त एम
By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 04:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : उपमंडल चंबा की ग्राम पंचायत जटकरी के गांव जटकरी का निवासी छोटू राम उपायुक्त एम सुधा देवी मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उसने उपायुक्त को बताया कि भूस्खलन होने से उसके मकान को खतरा पैदा हो गया है। वन विभाग द्वारा मकान के निचली तरफ निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन भूस्खलन को रोकने के लिए अभी तक डंगा नहीं लगाया गया है। जिससे मकान के ढहने का खतरा बना हुआ है। भूस्खलन से रास्ता भी बंद हो गया है। यदि जल्द डंगा नहीं लगाया गया तो मकान ढहने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उसने उपायुक्त से राशि स्वीकृत कर वन विभाग से डंगा लगवाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें