परिजन संग तो खुशियों में रंग
कानपुर, जागरण संवाददाता : होली रंग-बिरंगी खुशियों एवं उल्लास का त्योहार है। कई ऐसे हैं जिनकी होली मे
कानपुर, जागरण संवाददाता : होली रंग-बिरंगी खुशियों एवं उल्लास का त्योहार है। कई ऐसे हैं जिनकी होली में अस्पताल में ही होगी क्योंकि उनके अपने जो भर्ती हैं। हैलट एवं उर्सला में भर्ती मरीजों के परिजनों को होली न मना पाने का मलाल है लेकिन कहते हैं कि हमारे अपने सही सलामत हैं तो अस्पताल में खुशियों का रंग बरसेगा।
हैलट के आर्थोपेडिक वार्ड 18 में भर्ती किशुनीपुर अंबेडकर नगर निवासी निवासी हीरालाल की बांस बल्ली गिरने से दाहिने पैर के घुटने की कटोरी टूट गई है। वह 22 फरवरी से भर्ती हैं। पत्नी समारी देवी, रिश्तेदार राम सकल समेत पांच लोग सेवा में जुटे हैं। पत्नी के सिवाए घर पर कोई नहीं है। वह कहती हैं सभी के साथ यहां होली मनाएंगे। वहीं बलिया निवासी रविराज हैलट में 14 फरवरी से भर्ती हैं। खेलने के दौरान घुटने में चोट लगी थी, भाई सुधरी सेवा में दिनरात जुटे हैं। कहते हैं ऐसा कष्ट भगवान किसी को न दे। भाई ठीक हो जाए, इससे बड़ी होली की खुशी क्या होगी। बर्रा कर्रही में रहने वाले जम्मन लाल गिर गए थे जिससे उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई। उनके बेटे राज ने 20 फरवरी को भर्ती कराया था। बारी-बारी से मां व उनकी पत्नी देखभाल कर रही हैं। कहा कि हर होली पर पिताजी का आशीर्वाद मिलता रहे, इससे बढ़कर खुशी क्या हो सकती है। वहीं भैरमपुर निवासी आलोक गजनेर में हादसे में घायल होने पर 19 फरवरी से भर्ती हैं। उनके भाई अनिल व पिता रामबाबू सेवा में जुटे हैं। कहते हैं यह सुरक्षित है इससे बढ़कर मेरे लिए कोई खुशी नहीं, बेटे को गुलाल लगाकर होली मना लेंगे। उधर, उर्सला में परौसा जालौन के बाबू कुली बाजार के रामशंकर, बारादेवी के रोशन यादव, महोबा के पप्पू, कुरैनी हमीरपुर के मुरलीधर एवं दीपू सिंह भर्ती हैं। उनके परिजनों का कहना है पूरा परिवार सुरक्षित है, इससे बढ़ कर हमारे लिए कोई खुशी नहीं हैं। इस बार न सही अगली बार जमकर होली खेलेंगे।